|| Shram Kalyan Yojana | मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना | Shram Kalyan Scheme Online Registration | Login | Report Viewing Process || मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य के श्रमिकों के कल्याण के लिए श्रम कल्याण योजना को लागु किया गया है| जिसके माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है, ताकि उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को वेहतर वनाया जा सके| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – श्रम कल्याण योजना के वारे मे|
MP Shram Kalyan Yojana
श्रम कल्याण योजना को मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य के श्रमिकों कि सिथति को वेहतर वनाने के लिए शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत राज्य के श्रमिकों को सरकार दवारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है| सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं श्रमिकों के लिए इस योजना के अंतर्गत संचालित की गई हैं। जिसमें से शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, कल्याणी सहायता योजना, श्रमिक सहायता पुरस्कार योजना आदि शामिल हैं| श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए लाभार्थी श्रम कल्याण पोर्टल पर अपनी सुविधा के अनुसार योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इस योजना से लाभार्थी श्रमिकों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा और उनके जीवन स्तर को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
श्रम कल्याण योजना की अभिदाय दरें
अभिदाय | देय राशि विवरण |
नियोजक का प्रति श्रमिक | 30/- रूपए प्रति छह महीना |
प्रति श्रमिक | 10/- रूपए प्रति छह महीना |
नियोजक का न्यूनतम अभिदय | 1500/- रूपए प्रति छह महीने के लिए |
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | श्रम कल्याण योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार दवारा |
लाभार्थी | राज्य के श्रमिक |
प्रदान की जाने वाली सहायता | सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | shramkalyan.mp.gov.in |
श्रम कल्याण योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिको को सरकार दवारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान करना है|
MP श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाएं
शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना– इस योजना के जरिए 10वीं एवं 12वीं कक्षा MP बोर्ड में 75% अंक, CBSE की परीक्षा में 85% अंक, एवं उच्च शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं BE परीक्षा में 70% अंक, MBBS की परीक्षा में 60% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 1500/- रूपए से लेकर 25000/- रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना– इस योजना के जरिए औद्योगिक संस्थाओं एवं स्थापना में कार्यरत श्रमिकों के दो बच्चों को 1000/- रूपए से लेकर 20000 रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। 05 वीं से 08 वीं कक्षा तक योजना के अंतर्गत 1000/- रुपए की आर्थिक सहायता, 9 वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 1200/- रुपए, स्नातक, ITI, Polytechnic, PGDCA & DCA में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को 1500/- रुपए, स्नातकोत्तर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 3000/- रुपए, BE में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 10000/- रूपए एवं MBBS में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 20000/- रूपए की आर्थिक सहायता इस योजना के जरिए प्रदान की जाएगी।
विदेश में उच्च शिक्षा हेतु सहायता योजना– विदेश में उच्च शिक्षा के लिए श्रमिको के बच्चों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने पर वास्तविक शिक्षण शुल्क अथवा 40000 US डॉलर निर्वाहन भत्ता (अधिकतम $10000) प्रदान किया जाएगा।
स्टेशनरी अनुदान योजना- स्टेशनरी अनुदान योजना के जरिए रियायती दरों पर कॉपियों का वितरण किया जाएगा। जिसमे से पात्र श्रमिकों के बच्चों को 10 कॉपी एवं 10 रजिस्टर योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे।
कंप्यूटर परीक्षण योजना– कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के जरिए श्रमिकों के बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए कुल व्यय का 50% या 8000/- रूपए जो भी कम हो वह राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि को प्राप्त करने के लिए आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।
विवाह सहायता योजना– इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों की 02 पुत्रियों को 15000 रूपए प्रति विवाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसमे से विवाह सहायता योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विवाह तिथि के पूर्व निर्धारित प्रारूप में आवेदन करने के पश्चात यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
कल्याणी सहायता योजना– अगर लाभार्थी की किसी बीमारी या दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में उसकी पत्नी द्वारा निर्धारित प्रारूप में मृत्यु दिनांक से 1 वर्ष के अंतर्गत आवेदन करने के बाद 12000/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक मदद लाभार्थी को 02 किस्तों में जून एवं दिसंबर महीने की समाप्ति में उसके बैंक खाते मे जमा की जाएगी।
अनुग्रह सहायता योजना-अगर श्रमिक को किसी दुर्घटना के कारण कोई बीमारी या फिर मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में श्रमिक को 5000/- रूपए से लेकर 25000/- रूपए तक की आर्थिक सहायता इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। अनुग्रह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को बीमारी होने की स्थिति में चिकित्सक का पर्चा, अस्पताल में कम से कम 24 घंटे भर्ती एवं डिस्चार्ज होने की प्रमाण पत्र रिपोर्ट को दर्ज करना होगा |
अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना– इस योजना के जरिए अंतिम संस्कार हेतु सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिक के अंतिम संस्कार के लिए विभाग द्वारा 6000/- रुपय की आर्थिक मदद पात्र लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। यह सहायता प्रदान करने के लिए मृत्यु दिनांक से 1 वर्ष के अंदर लाभार्थी को आवेदन करना होगा|
श्रमिक साहित्य पुरस्कार योजना– इस योजना के जरिए श्रमिकों को 5000/- रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थीयों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। श्रमिक सहायता पुरस्कार योजना के जरिए चयन समिति की अनुशंसा पर कल्याण आयुक्त के प्रस्ताव पर मान अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन द्वारा चयन किया जाएगा।
उत्तम श्रमिक पुरस्कार योजना इस योजना के अंतर्गत उत्तम श्रमिक को 15000/- की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। श्रमिक का चयन समिति की अनुशंसा पर कल्याण आयोग के प्रस्ताव पर मान अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन के द्वारा किया जाएगा।
श्रम कल्याण योजना स्टेटिस्टिक्स
दर्ज स्थापनाएं | 12906 |
दर्ज ठेकेदार | 2899 |
दर्ज औद्योगिक संस्थान | 7073 |
मंडल की परिधि में आने वाले श्रमिक/कर्मचारियों की संख्या | 775857 |
श्रमिकों से प्राप्त अभिदाय | 15517152 |
न्योजको से प्राप्त अभिदाय | 62580868 |
कुल प्राप्त अभिदाए | 78098020 |
कुल श्रमिक | 775857 |
मध्य प्रदेश श्रम कल्याण योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- लाभार्थी श्रमिक होना चाहिए|
- श्रमिक को मध्य प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाई/ स्थापना के विगत 1 वर्ष से निरंतर कार्यरत होना चाहिए।
- आवेदक द्वारा उस संस्थान या स्थापना द्वारा श्रमिक का अभिदय नियमित रूप से जमा किया होना चाहिए|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
MP श्रम कल्याण योजना के लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के हितों का ध्यान रखते हुए श्रम कल्याण योजना की शरुआत की गई है।
- इस योजना के जरिए प्रदेश के श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है|
- कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत परिभाषित कारखाने तथा 10 या इससे अधिक कर्मचारी संख्या वाली वाणिज्यिक संस्थाओं में नियोजित श्रमिकों तथा उनके परिवारवालों के कल्याण हेतु योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की गई हैं|
- इस योजना से श्रमिकों काआर्थिक व सामाजिक विकास होगा|
- यह योजना प्रदेश के श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने में मुख्य भूमिका निभाएगी|
- श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार दवारा विभन्न प्रकार की योजनाएं – शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, कल्याणी सहायता योजना, श्रमिक सहायता पुरस्कार योजना आदि संचालित की गई हैं|
- आवेदक जिस योजना के लिए आवेदन करेगा, उसके लिए उसे प्रदान की जाने वाली राशि उसके बैंक खाते मे जमा की जाएगी|
श्रम कल्याण योजना की मुख्य विशेषताऐं
- श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना
- पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|
- लाभार्थी की आर्थिक परेशानियों को दूर करना|
- श्रमिकों की सिथति को समाज मे वेहतर वनाना|
MP श्रम कल्याण योजना के लिए कैसे करे आवेदन
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- उसके बाद आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिरआपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा|
- इस फॉर्म मेआपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको अंत मे सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
- इस तरह आपके दवारा श्रम कल्याण योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|
लॉगिन कैसे करे
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Login के विकल्प पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपके सामने Login Formखुल जाएगा|
- इस फॉर्म मे आपको User Name, Password दर्ज करके Login कर देना है|
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे|
योजनाओं से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त करे
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बादआपकी स्क्रीन पर निम्नलिखित ऑप्शन खुल कर आ जाएंगे|
- मंडलद्वारा संचालित योजनाएं
- संचालित कल्याणकारी योजनाओं का गतिविधियों की जानकारी
- अब आपकोअपनी आवश्यकतानुसार विकल्प का चुनाव करके उसपे क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया के बादआपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा|
- जिसमे आप योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकोगे|
रिपोर्ट कैसे देखेँ
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको Report के वटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बादआपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जाएगा|
- जिसमे आप रिपोर्ट से संबंधित जानकारी देख सकोगे|
ऑनलाइन भुगतान रिपोर्ट कैसे देखे
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको ऑनलाइन भुगतान रिपोर्ट देखे के विकल्प पे किलक करना होगा|
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपने जिले, वर्ष एवं अवधि का चयन करना होगा।
- उसके बाद आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है|
- इस विकल्प पे किलक करते ही संबंधितजानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर या जाएगी|
श्रम कल्याण निधि के लिए ऑनलाइन भुगतान कैसे करे
- सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पे जाना होगा|
- अब आपको श्रमकल्याण निधि के लिए ऑनलाइन भुगतान करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा|
- इस पेज मे आपको भुगतान से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इस प्रक्रिया का पालन करके आप ऑनलाइन भुगतान कर सकोगे|
Helpline Number
- 0755-2572753
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on December 9, 2022 by Abinash