MP स्मार्ट फिश पार्लर योजना | Smart Fish Parlor : ऑनलाइन आवेदन | पात्रता व विशेषताऐं

 

|| MP Smart Fish Parlor Yojana | स्मार्ट फिश पार्लर योजना | Mukhya mantri Smart Fish Parlor Scheme Online Registration || मध्य प्रदेश सरकार दवारा राज्य मे मछली पालन को वढावा देने और लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए स्मार्ट फिश पार्लर योजना को लागु किया गया है| इस योजना के जरिए प्रदेश मे 400 स्मार्ट फिश पार्लर खोले जाएंगे| योजना के शुरू होने से अव लोगों को जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता नही करनी पडेगी| योजना का लाभ मछुआ समुदाय एवं मछली पालको को मिलेगा| इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – MP स्मार्ट फिश पार्लर योजना के वारे मे|

Smart Fish Parlor Yojana

Smart Fish Parlor Yojana 

मध्य प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए राज्य सरकार दवारा स्मार्ट फिश पार्लर योजना को शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत सरकार दवारा राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर (Smart Fish Parlors) खोलने की घोषणा की गई है| इस योजना से मछली पालक आने वाले समय में अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे तथा अपनी आय को भी दोगुना कर सकेंगे। स्मार्ट फिश पार्लर खुलने से बाजारों में जमीन पर बैठकर मछली बेचने की चिंता से मछली पालकों एवं मछुआरे समुदाय को राहत मिलेगी और मछली की मार्केटिंग करने में मछली पालकों को आसानी होगी। इसके अलावा मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के साथ-साथ फिश कटर व मछली की छिलाई मशीनें भी उपलव्ध करवाई जाएगी, ताकि लाभार्थीयों को योजना का लाभ मिल सके|

योजना का अवलोकन

योजना का नामMP स्मार्ट फिश पार्लर योजना
किसके दवारा शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार दवारा
विभागमत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग 
लाभार्थीमछली पालक एवं मछुआरे समुदाय के लोग
योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सहायतास्मार्ट फिश पार्लर बनवाना 
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटmp.gov.in

मुख्यमंत्री स्मार्ट फिश पार्लर योजना का उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में 400 स्मार्ट फिश पार्लर बनवाना है और राज्य के मछली पालक एवं मछुआरे समुदाय के लोगों की आय में वढोतरी लाना है।

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए निर्धारित बजट

स्मार्ट फिश पार्लर खोलने के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसके आधार पर ही पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा|

एक फिश पार्लर बनाने पर आएगा 05 लाख रूपए का खर्च

आपको वता दें कि – एक आधुनिक मछली पार्लर बनाने के लिए लगभग 5 लाख रुपये खर्च होंगे| जिसके लिए मध्य प्रदेश मे मत्स्य पालन और मछुआ कल्याण विभाग के तहत शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों दवारा आधुनिक फिश पार्लर तैयार करवाए जाएंगे| जिसके लिए सारा खर्चा सरकार दवारा ही उठाया जाएगा| 

मछुआरे समुदाय के लोगों को योजना के अंतर्ग्त मिलने वाली सुविधाएं  

  • इस श्रेणी के लोग 10 प्रतिशत का अंशदान यानी 50,000 रुपये जमा करवाके ये फिश पार्लर अपने नाम करवा सकते हैं|
  • आधुनिक फिश पार्लर चलाने वाले मछुआरे समुदाय के आवेदको को हर महीने 1,000 रुपये का किराया भी भरना होगा|
  • एक आधुनिक फिश पार्लर 3 लाख 50 हजार की लागत में बनकर तैयार होगा|
  • इसमें अलग से लाभार्थीयों को 1 लाख रुपये का आईसकूल्ड डिस्प्ले और 50,000/- रुपये का ड्रेसिंग प्लेटफॉर्म भी दिया जाएगा|
  • लाभार्थीयों को मिलेगी 24 घंटे फ्रेश मछली|
  • मछलियों की स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर, फ्रीजर डिस्प्ले काउंटर के साथ-साथ फिश कटर और मछली की छिलाई मशीनें भी मुहैया करवाई जाएंगी|

एक साल में खोले जाएंगे 400 फिश पार्लर

मध्य प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग ने आधुनिक फिश पार्लर उपलब्ध करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं| इस पर मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट दवारा वताया गया है कि 01 साल में 20 करोड़ रुपये की लागत से राज्य मे 400 आधुनिक फिश पार्लर बनाने का प्रावधान किया गया है| इस तरह हर साल 400 स्मार्ट फिश पार्लर खुलेंगे, जिससे जमीन पर मछली बेचने की समस्या हल हो सकेगी| इसी बीच ये आधुनिक फिश पार्लर मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे|

लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार

400 आधुनिक फिश पार्लर के बन जाने से 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आधार पर रोजगार मिलेगा। जिससे राज्य मे बेरोजगारी की समस्या पर लगाम लगेगी|

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लाभ  

  • स्मार्ट फिश पार्लर योजना का लाभ मध्य प्रदेश के मछुआरा समुदायों को प्राप्त होगा|
  • इस योजना के जरिए मछुआरा समुदाय के लिए राज्य में 400 स्मार्ट फिश पार्लर खोले जाएंगे।
  • स्मार्ट फिश पार्लर के खुलने से पात्र लाभार्थीयों को अच्छा मुनाफा होगा|
  • फिश पार्लर को तैयार करने में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए का खर्चा आएगा| 
  • मछली पालक और मछुआरों को जमीन पर बैठकर बेचने की चिंता नहीं होगी।
  • राज्य में स्मार्ट फिश पार्लर खुलने से 24 घंटे लोगों को फ्रेश मछली मिलेगी।
  • मध्य प्रदेश के मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतें 5 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट मछली पार्लर तैयार करवाएगी।
  • फिश पार्लर इस योजना से मछली की बिक्री के लिए शोरूम का काम करेंगे।
  • मछलियों के स्टोरेज के लिए सरकार द्वारा जरूरी चीजें भी मुहैया कराई जाएगी।
  • फिश पार्लर के माध्यम से राज्य मे 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आधार पर रोजगार मिल सकेगा|
  • योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए किए जा सकेंगे|

मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना की मुख्य विशेषताएं

  • राज्य में स्मार्ट फिश पार्लर खोलना
  • योजना को पूरे राज्य मे लागु करना
  • लोगों को रोजगार उपलव्ध करवाना
  • पात्र लाभार्थीयों की आय मे सुधार लाना
  • योजना का लाभ लेने वाले आवेदको को आत्म-निर्भर व सशकत वनाना|

स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • मछली पालक और मछुआरे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जमीनी दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नम्वर

मध्य प्रदेश स्मार्ट फिश पार्लर योजना के लिए कैसे करे आवेदन

जो आवेदक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हे अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अभी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है| योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी| आवेदन प्रक्रिया जैसे ही शुरू होगी, तो आवेदक ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए आवेदन कर सकेंगे|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|

error: Content is protected !!