UGC-e समाधान पोर्टल | छात्र शिकायत निवारण ऑनलाइन पोर्टल : आवेदन प्रोसेस

 

|| University Grants Commission Samadhan Portal | UGC Students  Grievance Redressal Samadhan Portal | UGC-e समाधान पोर्टल | Application Process || देश के छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) दवारा समाधान पोर्टल को लॉन्च करने की घोषणा की गई है| जिसके जरिए देश के छात्र अपनी शिकायतें सीधे UGC को बता सकेंगे और उनका समाधान भी पा सकेंगे। तो आइए जानते हैं, कैसे मिलेगा इस पोर्टल का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

  UGC-e Samadhan Portal

 

UGC-e Samadhan Portal

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) छात्रों के लिए समाधान पोर्टल को लॉन्च कर रहा है| ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ पर छात्रों की शिकायतों का ऑनलाइन मोड के जरिए समाधान किया जाता है| इस प्लेटफॉर्म के जरिए हितधारक खुद की पहचान कर सकते हैं और शिकायतों, टिप्पणियों या पूछताछ के लिए आवेदन भी कर सकते हैं| इस सुविधा से उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुचित व्यवहार को समाप्त किया जा सकेगा| इस पोर्टल से देश के करोडों छात्रों को सीधा लाभ पहुचेगा| 

प्रमुख बिन्दु

छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिए पहले किसी तरह का भी प्लेटफ़ॉर्म तैयार नही किया गया था, जिससे कि छात्रों को लाभ पहुचाया जा सके| जिसमे छात्रों को कई तरह दिक्कतों का सामना करना पडता था, जैसे कि एडमिशन की प्रक्रिया, फीस वापसी में आ रही मुश्किल, रैंगिंग आदि| छात्रों की इन्ही समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए UGC दवारा एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिसमे पारदर्शिता, उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुचित व्यवहार की रोकथाम; और शिकायतों के निवारण के लिए समयबद्ध प्रक्रिया का प्रावधान किया जाएगा और लाभार्थीयों की हर समस्या का समाधान डिजिटल रूप से प्रदान किया जाएगा| इस प्रक्रिया से लाभार्थी छात्र आत्म-निर्भर व सशक्त वनेगे और उनका पूरा फोकस पढाई की तरफ रहेगा| जिससे देश के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा|  

Naan Mudhalvan Skill Development Portal

University Grants Commission Samadhan Portal का अवलोकन

पोर्टल का नामUGC-e समाधान पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयाविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) दवारा
लाभार्थीदेश के छात्र, शिक्षण / गैर-शिक्षण कर्मचारी
प्रदान की जाने वाली सहायताछात्रों की शिकायतों का समाधान करना  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  samadhaan.ugc.ac.in

UGC-e समाधान पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स की दाखिले से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना है|

Samadhan Portal

UGC eSamadhan Portal पर स्टूडेंट्स इन शिकायतों को दर्ज करा सकेंगे 

  • कई संस्थानों के मेरिट से अलग हटकर एडमिशन लिए जाने पर
  • एडमिशन की निर्धारित प्रक्रिया में अनियमितता से सम्बंधित 
  • योग्य छात्रों को एडमिशन न मिलने पर
  • एडमिशन के लिए जारी प्रॉस्पेक्टस में गलत या भ्रमिक जानकारी प्रकाशित करने पर|
  • संस्थानों द्वारा स्टूडेंट्स के जमा किये गए ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट वापस न किया जाने पर |
  • प्रॉस्पेक्टस में दी गई राशि से अधिक फीस की मांग करने पर |
  • विभिन्न कोर्सेस की कटेगरी के अनुसार निर्धारित सीटों में संख्या मे फेर-बदल करने की सिथति मे|
  • इलिजिबिल स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप/फेलोशिप का भुगतान करने पर|
  • दाखिला वापस लेने की स्थिति में जमा की गई फीस वापस न करने पर |  

UGC-e समाधान पोर्टल पर शिकायत निवारण प्रक्रिया

इस पोर्टल के तहत लाभार्थी नीचे दिए गए निर्धारित दिनों के अंदर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकता है, जिसका विवरण इस प्रकार है –

शिकायते शिकायतो का समाधान करने का समय
रैगिंग/लिंग संबंधी 

मौजूदा मानदंडों के अनुसार

छात्र संबंधित 

10 दिन

टीचिंग/गैर-शिक्षण 

15 दिन

‘विश्वविद्यालय/कॉलेज/अन्य 

20 दिन

 

हितधारको की कुल संख्या (UGC-e समाधान पोर्टल के तहत लाभार्थीयों को लाभ प्रदान किया जाएगा)

हितधारक

कुल संख्या

छात्र

3.8 करोड

शिक्षक

15 लाख

कॉलेज

42343

विश्वविद्यालय

1043

UGC-e Samadhan Portal के लिए पात्रता 

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • छात्र,शिक्षण / गैर-शिक्षण कर्मचारी पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र हैं|

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • मोबाइल नम्वर
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

UGC-e समाधान पोर्टल के लाभ

  • UGC-e समाधान पोर्टल देश के छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान मे रखते हुए शुरू किया गया है|
  • एडमिशन की प्रक्रिया हो,फीस वापसी में आ रही मुश्किल, रैंगिंग या कोई अन्य समस्या, से सम्बन्धित सभी शिकायतें दर्ज कराने के लिए स्टूडेंट्स ई-समाधान पोर्टल के जरिए समाधान प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस पोर्टल के जरिये देश के करोड़ों स्टूडेंट्स अपनी शिकायतें सीधे शीर्ष विनियामक को बता सकेंगे और उनका समाधान पा सकेंगे।
  • इस पोर्टल से उच्च शिक्षा क्षेत्र के सभी स्टेकहोल्डर्स – 1,043 विश्वविद्यालयों, 42,343 कॉलेजो, 3.85 करोड़ स्टूडेंट्स और03 लाख टीचर्स को सीधा फायदा होगा।
  • स्टूडेंट्स और फैकल्टी को आने वाली समस्याओं के निवारण में आसानी होगी।
  • देशभर के केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों और उनके महाविद्यालयों में अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेस में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए दाखिले प्रक्रिया शुरू की जा रही है| जिसमे से आयोग द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को होने वाली सभी समस्याओं का निपटारा समय से और उचित ढंग से किया जा सकेगा।
  • इस पोर्टल को लाभार्थीयों की सुविधा के लिए पूरे राज्य मे शुरू किया जाएगा|

विशेषताएं

  • यूजीसी छात्रों, कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है|
  • स्टूडेंट्स समेत टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ की सभी शिकायतों को दूर करना
  • शिकायतों का 10 दिनों के अंदर समाधान करना
  • इस नए प्लेटफॉर्म से पारदर्शिता को सुनिश्चित करना |
  • शिकायतो के निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान करना|
  • पात्र लाभार्थीयों को आत्म-निर्भर व सशक्त वनाना|

UGC-e समाधान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत के लिए कैसे करे आवेदन 

esmadhan

  • उसके बाद आपको Log In सेकशन मे जाना होगा|
  • अब आपको User Name / Password/ Capcha code दर्ज करके Login कर देना है|
  • जो आवेदक इस पोर्टल मे पहली वार आवेदन कर रहे हैं, उन्हे Register के ऑपशन पे किलक करना है|

e samadhan registration

  • इस बटन पे किलक करने के बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा| जिसमे आपको पुछी गई सारी जानकारी दर्ज करने के बाद Register बटन पे किलक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया के बाद आप अगले पेज मे आ जाओगे|
  • इस पेज मे आपको शिकायत का प्रकार चुनना है, फिर आपको अपना फोन नंबर और ईमेल, पता दर्ज करना है|
  • उसके बाद आपको Submit बटन पर किलक कर देना है|
  • Submit बटन पर किलक करने के बाद आपकी शिकायत इस पोर्टल के तहत सफलतापूर्वक दर्ज कर दी जाएगी और तदनुसार इसमे संबोधन कर दिया जाएगा।
  • शिकायत करने के बाद आप होमपेज पर चेक स्टेटस आइकन को चेक करके स्थिति की जांच कर सकते हैं और ये पता लगा सकते हैं कि आपकी शिकायत का समाधान किया गया है या नहीं।

Important Downloads

Helpline Number

  • 1800-111-656

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|