UP Ration Card List | राशन कार्ड नई लिस्ट उत्तर प्रदेश 2022 | APL / BPL District Wise List

|| Uttar Pradesh Ration Card List Online |  UP New Ration Card  | APL / BPL District Wise List | Application Status | Helpline Number ||

उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के नागरिको की भलाई हेतु UP Ration Card List को ऑनलाइन जारी किया गया है| जिसके जरिये राज्य के नागरिक रियायती दरों पर राशन की प्राप्ति कर सकेंगे। इसके अलावा UP Ration Card को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। लाभार्थीयो को ऑनलाइन सुविधा मिलने से वे राशन कार्ड की सूची उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग की वेबसाइट के जरिये प्राप्त कर सकेंगे| कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ और इसके अंतर्गत आवेदन कैसे किया जाएगा| उससे पहले हम आपको राशन कार्ड के वारे मे वताएंगे और ये किन लोगो को जारी किए जाते हैं| उसके बादआपको राशन कार्ड नई लिस्ट और आप अपने और अपने परिवार का नाम लिस्ट मे कैसे खोज सकेंगे| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढ्ना होगा| तो आइए जानते हैं – UP Ration Card List 2022 के वारे मे|  

up ration card    

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड

राशन कार्ड एक मुख्य दस्तावेज है| जिसके इस्तमाल से आम नागरिक उचित मूल्य में दुकानों या राशन डिपो से सामान खरीद सकते हैं। इस कार्ड को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक वित्तरण प्रणाली के अनुसार नागरिकों को जारी किया जाता है| राशन कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी केंद्रीय तथा राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं । उत्तर प्रदेश के जिन गरीब परिवारों के लोगो ने राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और राशन कार्ड के ज़रिये सरकार द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

UP राशन कार्ड की श्रेणियाँ

UP राशन कार्ड को राज्य सरकार द्वारा 03 श्रेणियों में बाटा गया है | पहला APL Ration Card दूसरा BPL Ration Card और तीसरा AAY Ration Card ।

  1. BPL Ration Card राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे है । ऐसे परिवारों की वार्षिक आय 10000 से अधिक नहीं होनी चाहिए । इस राशन कार्ड के ज़रिये राज्य के लोग राशन की दुकानो से सस्ती दरों पर 25 किलो तक का अनाज खरीद सकते है ।
  2. APL Ration Card राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे है | राज्य सरकार द्वारा राज्य के ऐसे परिवारों को APL राशन प्रदान किया जाता है, जिसके ज़रिये राज्य के लोग राशन की दुकानो से प्रतिमाह 15 किलो तक का आनाज रियायती दरों पर ले सकते हैं ।
  3. AAY Ration Card उन परिवारो के लिए जारी किया गया है जो बहुत ही ज़्यादा गरीब है और उनके पास दूसरा कोई आय का साधन नहीं है । इस राशन कार्ड के जरिये एक परिवार प्रतिमाह राशन की दुकान से 35 किलो तक का अनाज सस्ती दरों पर ले सकते है |   

UP राशन कार्ड से मिलने वाले फायदे

  • राशन कार्ड पहचान के साक्ष्य के साथ-साथ निवास के साक्ष्य के रूप में कार्य करता है।
  • सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थों और ईंधन की खरीद करते समय राशन कार्ड का मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है।
  • राज्य के गरीब लोग डिपो के जरिये खाद्य पदार्थ जैसे गेहू ,चावल ,चीनी ,केरोसिन आदि रियायती दरों पर प्राप्त कर सकते है ।
  • राशन कार्ड का उपयोग पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र और अन्य कानूनी दस्तावेजों को लागू करने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग स्कूल में एडमिशन के समय भी इस्तेमाल मे किया जा सकता है ।
  • अगर आपको लाइसेंस की आवश्यकता है, तो राशन कार्ड वैध प्रमाण का काम करता है।
  • LPG के नए कनेक्शन के लिए, राशन कार्ड की आवश्यकता पडती है।
  • आधार कार्ड वनवाने के लिए भी राशन कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • राशन कार्ड को लैंडलाइन कनेक्शन / सिम कार्ड पाने के लिए भी उपयोग मे लाया जा सकता है|
  • राशन कार्ड गरीब लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे नागरिको को राज्य सरकार दवारा कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं|
  • राशन कार्ड लोगों की आर्थिक स्थिति और आय के हिसाब से बनाये जाते हैं |
  • जिन लोगो ने UP राशन कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ है वो अपने कार्ड का स्टेटस अब घर बैठे ही नई राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं |

Uttar Pradesh Ration Card List | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची

उत्तर प्रदेश सरकार दवारा राज्य के नागरिको को रियायती दरो पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया गया है| इस लिस्ट को हर वर्ष उत्तर प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा जारी किया जाता है| जिसमें से प्रतिवर्ष लोगों के नाम अपडेट किए जाते हैं। वह सभी लोग जिन्होंने UP राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर UP राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। जिन लोगो का नाम UP राशन कार्ड सूची में अंकित होगा, उन्हें खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि रियायती दरों पर प्रदान किए जाएंगे। राज्य के नागरिको को ऑनलाइन सुविधा मिलने से अब उन्हे राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब पात्र लाभार्थी घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर अपना नाम सूची में देख सकेंगे।

UP राशन कार्ड APL/BPL List

उत्तर प्रदेश के सभी परिवारो को APL, BPL, AAY (अत्योदय) सूची में वर्गीकृत किया गया है, जिनमे से इन श्रेणियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति व आय के अनुसार APL, BPL राशन कार्ड बनाये जाते है | उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी नई राशन कार्ड सूची के जरिये पात्र लाभार्थी जिलेवार, ब्लाक तथा पंचायत के हिसाब से UP राशन कार्ड लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है | जिन लाभार्थियों के नाम इस लिस्ट में आएंगे, उन्हे अपने संबंधित खाद्य वितरक से मासिक तौर पर सरकार द्वारा सूचीबद्ध सभी खाद्य पदार्थ प्रदान किए जाएंगे|

कोरोना महामारी के दौरान मुफ्त मे दिया गया है राशन

कोरोना महामारी के चलते राज्य के नागरिकों को राशन की सुविधा नहीं मिल रही है| इसी बात का ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मई एवं जून 2021 में मुफ्त अनाज प्रदान किया है। जिसमें से पात्र लाभार्थीयों को 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न दिया गया है। यह खाद्यान्न (गेहूं अथवा चावल) राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज से अलग प्रदान किए गए है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 11 लाख नागरिकों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई है।

NEW List UP Ration Card 

UP राशन कार्ड ऑनलाइन प्रक्रिया से पहले प्रदेश के लोगो को राशन कार्ड बनवाने और UP राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका के चक्कर काटने पड़ते थे| जिसके चलते उन्हे बहुत सी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा मिलने से राज्य के इच्छुक निवासी आसानी से राशन कार्ड बनवा सकेंगे और सूची में अपना नाम भी देख सकेंगे| इस प्रक्रिया से उनके समय और पैसे दोनों की वचत होगी और प्रणाली मे पारदर्शिता भी आएगी|

UP राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

राशन कार्ड लिस्ट का मुख्य उद्देश्य उन सभी नागरिकों का नाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करवाना है जो रियायती दरों पर राशन प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। अब राज्य के नागरिकों को अपना नाम राशन कार्ड सूची में देखने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। अब लाभार्थी राशन कार्ड की सूची उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद विभाग की वेबसाइट के जरिये प्राप्त कर सकेंगे| सूची ऑनलाइन उपलब्ध होने से राज्य के नागरिको के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।  

up ration card new list

UP राशन कार्ड के लिए पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

UP राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पुराना बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP राशन कार्ड लिस्ट में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या ‘ ख ‘
  • यदि किसी का नाम जोड़ना है तो उसके आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र
  • जो जानकारी गलत है उससे संबंधित सरकारी प्रमाण पत्र

UP राशन कार्ड लिस्ट 2022 ऑनलाइन कैसे देखें  

Up ration card online

UP ration card patrta list

  • उसके बाद आपके सामने UP राशन कार्ड की जिलावार सूची खुलके आएगी|
  • फिर आपको अपने क्षेत्र के जिले के अनुसार जिले के विकल्प पर क्लिक करना होगा | उसके बाद एक नई सूची का विवरण आपके सामने खुलके आएगा |

Uttar Pradesh ration card patrta list

  • जिसमे आपको शहरीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार Uttar Pradesh Ration Card NFSA की पात्रता सूची पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद शहरीय तथा ग्रामीण सूची को चुनने के बाद राशन देने वाले दुकानदारों के नाम की सूची आपको दिखाई देगी|

Uttar Pradesh ration card patrta list shopkeeper name

  • इस प्रक्रिया के बाद आपको अपने राशन देने वाले दुकानदार को चुनना होगा | दुकानदार का चयन करने के बाद आपके सामने उस दुकान पर पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के नाम के हिसाब से लिस्ट आ जायेगी |
  • फिर आपको UP राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम खोजना होगा | अपना नाम मिलने के बाद अगर आप अपने परिवार के सभी लोगो का नाम देखना चाहते है तो आपको उम्मीदवार के नाम के विकल्प पर क्लिक करना है | जैसे ही आप दिए गए विकल्प पे किलक करोगे तो आपके सामने अपने परिवार के सभी लोगो के नाम की लिस्ट खुलके आ जाएगी|

 ration card patrta list up

  • इस तरह इछुक लाभार्थी UP राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम खोज सकते हैं |

UP राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Up ration card online

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • जिसमे आपको Download Form के लिंक पर क्लिक करना होगा। 

UP ration card download form

  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से फॉर्म डाउनलोड करना है|
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सारी महत्वपूर्ण जानकारी को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया होने के बाद आपको इस फॉर्म को संबंधित विभाग में सबमिट करवा देना है|
  • इस तरह आपके दवारा राशन कार्ड के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया जाएगा|

सिटीजन चार्टर देखने की प्रोसेस

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको Citizens Charter के लिंक पे क्लिक करना होगा। 

UP ration card citizen form

  • जैसे ही आप इस लिंक पे क्लिक करोगे तो आपको Citizens Charter से संबंधित जानकारी मिल जाएगी|

फीडबैक देने की प्रोसेस

UP ration card feedback

  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, पता तथा आपका सुझाव दर्ज करना होगा।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपको सुझाव भेजें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।
  • जैसे ही आप सुझाव भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करोगे तो आपके दवारा फीडबैक दे दी जाएगी|

शिकायत कैसे दर्ज करें

  • सवसे पहले पात्र लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको ऑनलाइन शिकायत प्रेक्षित करे के पे क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • जिसमे आपको शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

UP ration card complain

 

  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा|
  • इस प्रक्रिया के वाद आपको फॉर्म दिखाई देगा| जिसमे आपको पूछी गयी सारी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर ,नाम , पिता का नाम , जिला , शिकायत का विषय , शिकायत का विवरण और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको दर्ज करे के बटन पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा शिकायत दर्ज कर दी जाएगी|

शिकायत की वर्तमान स्थिति देखने की प्रक्रिया

UP ration card complain status

  • अब आपके सामने अगला पेज खुलके आएगा| जिसमे आपको शिकायत संख्या को भरनी होगी| इसके बाद आपको प्रदर्शित करे के बटन पर क्लिक कर देना है । इस प्रक्रिया का पालन करके आप शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकोगे|

Helpline Number

  • 18001800150 and 1967

Important Downloads

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेट और लाइक जरूर करें|

Last Updated on May 19, 2022 by Abinash

error: Content is protected !!