युवा संगम पोर्टल | Yuva Sangam Portal : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

|| Yuva Sangam Portal | Online Registration at @ ebsb.aicte-india.org | Login | Objective & Benefits || देश के पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के लिए युवा संगम पोर्टल को लॉन्च किया गया है| इस पोर्टल के जरिए युवाओं को एक दूसरे राज्यों की संस्कृति और परंपरा को समझने का मौका मिलेगा। जिससे उनमे सही ताल-मेल बैठेगा| कैसे मिलेगा इस सुविधा का लाभ और इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – युवा संगम पोर्टल के वारे मे|

 Yuva Sangam Portal

युवा संगम पोर्टल | Yuva Sangam Portal

शिक्षा मंत्रालय दवारा एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पोर्टल को लांच किया गया है। युवा संगम पोर्टल के अंतर्गत पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के युवाओं और भारत के अन्य क्षेत्रों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए 20000 से अधिक युवा पूरे भारत में यात्राएं करेंगे और एक-दूसरे के प्रदेश की सांस्कृतिक शिक्षा को ग्रहण करने का एक अनूठा अवसर प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में 18 से 30 साल के युवा हिस्सा लेंगे| जिससे युवाओं को देश के अन्य राज्यों की बोलचाल व सभ्यता को समझने मे मदद मिलेगी| जिसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी पहुचेगा। ये सुविधा युवाओं में एक मजबूत बंधन बनाएगी।

Overview Of the Yuva Sangam Portal

पोर्टल का नामयुवा संगम पोर्टल
किसके दवारा शुरू किया गयाशिक्षा मंत्रालय दवारा
लाभार्थीदेश के यवक व युवतियाँ
प्रदान की जाने वाली सहायता

देश के पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटebsb.aicte-india.org

Yuva Sangam Portal

युवा संगम पोर्टल का उद्देश्य

देश के पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना है, ताकि एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को विकसित किया जा सके|

Yuva Sangam Portal के मुख्य बिन्दु

  • शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कानून मंत्री श्री किरेन रिजिजू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में युवा संगम पोर्टल को लॉन्च किया गया।
  • संगम पोर्टल के माध्यम से पात्र युवाओं को पूर्वोत्तर और देश के अन्य राज्यों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा। 
  • पूर्वोत्तर के 300 युवाओं को देश के अन्य राज्यों में और 700 अन्य राज्यों के युवाओं को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों की परंपरा, संस्कृति, पर्यटन स्थल, खान पान, भाषा तथा विविधता को जानने का अवसर दिया जाएगा। 
  • इस पोर्टल के जरिए 1000 युवाओं को देश के अन्य राज्यों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भेजा जाएगा। जिसके लिए शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यटन, रेलवे, सूचना प्रसारण और पूर्वोत्तर मामलों के मंत्रालय मिलकर कार्य करेंगे।  
  • अगले कुछ महीनों में, 20,000 से अधिक छात्र पूरे भारत में यात्रा करेंगे और अपनी आपसी समझ को साझा करेंगे।

युवा संगम पोर्टल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  • 18-30 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिक – छात्र, NSS / NYKS स्वयंसेवक, नियोजित / स्व-नियोजित व्यक्ति, आदि इस कार्यक्रम के तहत आवेदन करने के पात्र हैं। [एक पायलट के रूप में पूर्वोत्तर राज्यों और 14 अन्य राज्यों को शामिल किया जा रहा है]।
  • नोडल उच्च शिक्षा संस्थान उस राज्य में रहने वाले छात्रों के लिए उपरोक्त मानदंडों के आधार पर अंतिम खंड बनाएगा जहां HEI स्थित है।
  • चयन के लिए UG, PG, PhD छात्रों और अन्य युवाओं (पूर्व: NYKS, उद्यमी आदि) पर विचार किया जाएगा।
  • चयन विभिन्न मापदंडों जैसे पुरुष और महिला का समान प्रतिनिधित्व, शैक्षिक पृष्ठभूमि, ग्रामीण / दूरस्थ क्षेत्रों से पर्याप्त प्रतिनिधित्व, समावेशिता, समाज के सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व आदि को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
  • समागम में भाग लेने के लिए चुने गए युवाओं अर्थात प्रतिनिधियों से आगे के सभी पत्राचार के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के नोडल अधिकारियों द्वारा संपर्क किया जाएगा।
  • आवेदक चिकित्सकीय रूप से फिट और यात्रा करने में सक्षम होना चाहिए।
  • यात्रा के दौरान, प्रतिनिधियों को हर समय मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
  • प्रतिनिधियों को पूरी यात्रा के दौरान COVID-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए।
  • एक समूह में यात्रा करने वाले प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समूह के समन्वयक द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अच्छे से पालन करें|
  • यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों को सांस्कृतिक और जातीय संवेदनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Yuva Sangam Portal के लाभ

  • शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पोर्टल के साथ पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इसमें 18 से 30 आयु वर्ग के 1000 युवाओं (300 पूर्वोत्तर, 700 अन्य राज्यों) को पूर्वोत्तर और देश के अन्य राज्यों में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भेजा जाएगा।
  • इस पोर्टल के जरिए पूर्वोत्तर के युवाओं को देश के अन्य राज्यों की परंपरा, संस्कृति, पर्यटन स्थल, खान-पान, भाषा और विविधता को जानने का मौका मिलेगा।
  • इस पोर्टल के तहत केंपस और ऑफ केंपस के युवा शामिल हो होंगे|
  • पोर्टल के माध्यम से दूरियों को कम किया जा सकेगा|
  • युवा संगम पोर्टल के माध्यम से देशभर के युवा भाग ले सकते हैं।
  • इस पोर्टल के जरिए लड़कियां भी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में जा सकेंगी|
  • हमारे युवाओं को भारत की विविधता को समझने और पहचानने में सक्षम बनाया जाएगा| 
  • विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए युवा संगम टूर आयोजित किए जाएंगे|
  • इस पोर्टल के जरिए एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलेगा|
  • इस कार्यक्रम से युवाओं के संबंधों में मजबूती आएगी और पूर्वोत्तर के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
  • इस पोर्टल के जरिए पूर्वोत्तरक्षेत्र और देश के अन्य राज्यों के युवाओं के बीच धनुष संबंध स्थापित करने मे मदद मिलेगी|

YUVA Sangam पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • देश के पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना
  • आपसी भाईचारे और मेल-मिलाप को वढावा देना
  • युवाओं को अन्य राज्यों की सभ्यता के वारे मे जानकारी प्रदान करना
  • युवाओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों मे यात्रा करने का अवसर प्रदान करना
  • देश की संस्कृति और सभी जातियों की भावनाओं का सम्मान करना|

युवा संगम कार्यक्रम पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • युवक व युवतियाँ पोर्टल पर आवेदन करने के लिए पात्र हैं|
  • आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए|
  • UG और PG के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम मे हिस्सा ले सकते हैं|

युवा संगम पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कोविड सर्टिफिकेट
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइ लनंबर

YUVA संगम पोर्टल पर उपलव्ध शिक्ष संस्थानों की सूची

एक पायलट पहल के रूप में, पूर्वोत्तर के 11 और देश के बाकी हिस्सों से 14 उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़ा गया है| जिनकी सूची इस प्रकार है –

  1. IIIT Nagpur – IIIT Manipur
  2. IIT Jammu – IIT Guwahati
  3. BBAU Lucknow – NEHU Shillong
  4. CU Punjab – CU Manipur
  5. CU Rajasthan – NERIST Arunachal Pradesh
  6. JNU Delhi – NIT Silchar
  7. IIT Gandhinagar – IIT Guwahati
  8. IIT Madras – NIT Tripura
  9. IIT Indore – NIT Manipur
  10. IIT Tirupati – NIT Arunachal
  11. NIT Rourkela – NIT Sikkim
  12. IIM Bangalore – IIT Guwahati
  13. IIM Rohtak – NIT Mizoram
  14. NITTTR Chandigarh – NIT Silchar

Yuva Sangam Portal पर कैसे करे रजिस्ट्रेशन

Yuva Sangam Portal online

  • उसके बाद आपको Register के बटन पे क्लिक करना होगा|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Yuva Sangam Portal registration

  • इस पेज मे आपको Ek Bharat Shreshtha Bharat Yuva Sangam Registration Form दिखाई देगा।
  • अब आपको 03 विकल्प मे से किसी एक विकल्प का चुनाव करना है। (UG Student/ PG Student/ Off Campus Youth)
  • फिर आपको 02 और विकल्प दिखाई देंगे| जिनमे से आपको किसी 01 विकल्प का चयन करना है| (Youth from North Eastern State/ Youth From Other States)
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा|

Yuva Sangam Portal registration form

  • अब आपको इस फॉर्म मे आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है, और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं|
  • उसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रक्रिया का पालन करके आपके दवारा युवा संगम पोर्टल पर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा|

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|

Last Updated on March 9, 2023 by Abinash

error: Content is protected !!