Char Dham Yatra 2024 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, e-Pass डाउनलोड

Char Dham Yatra : अगर आपने चार धाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और इस यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। आपको वता दें कि – हिंदू धर्म में, चार धाम की यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह यात्रा हर साल श्रद्धालुओं के लिए शुरू की जाती है, जिसमे से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा मे शामिल होते हैं| ऐसे मे उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने इस यात्रा पर जाने वाले लाभार्थीयों के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है। इस पोर्टल के जरिए लाभार्थी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| तो आइए जानते हैं – Char Dham Yatra के वारे मे, इसके लिए रजिस्ट्रेशन कव किया जाएगा और आवेदन कैसे किया जाएगा| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|

Char Dham Yatra 2024

Char Dham Yatra 2024

चार धाम के अर्थ – ‘चार’ का अर्थ चार और ‘धाम’ का अर्थ धार्मिक स्थलों से है। उत्तराखंड में यह यात्रा भारत में सबसे प्रशंसित और प्रसिद्ध तीर्थ यात्राओं में से एक है। ये चार धाम हैं – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ | देश के अलग-अलग कौने से भक्त-जन अपनी मनोकामनाओं व परेशानियों से निजात पाने के लिए यहाँ पर आते हैं|

मूल रूप से, ये सभी तीर्थस्थल हिमालय के सुंदर पहाड़ों में स्थित हैं| ऊंचाई वाले मंदिर हर साल लगभग छह महीने गर्मियों में के लिए बंद रहते हैं, जो अप्रैल या मई मे खुलते हैं और सर्दियों की शुरुआत (अक्टूबर या नवंबर) के साथ बंद हो जाते हैं। ये तीर्थ यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री की ओर, केदारनाथ की ओर बढ़ती है, और अंत में बद्रीनाथ पर समाप्त हो जाती है। यात्रा सड़क या हवाई मार्ग से पूरी की जा सकती है (हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं)। 

Overview of Char Dham Yatra 

आर्टीकल का नामचार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन
विभागउत्तराखंड पर्यटन विभाग
लाभार्थीदेश के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायता

चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लाभार्थीयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा देना  

आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटregistrationandtouristcare.uk.gov.in 

चार धाम यात्रा पंजीकरण – Important Dates

रजिस्ट्रेशन2024 से शुरू
यमुनोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन10 मई से 31 अकटुवर 2024
गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन10 मई 02 नबम्वर 2024 
केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन14 मई से 02 नबम्वर 2024 
बद्रीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन16 मई से 09 नबम्वर 2024 

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य

देश के श्रद्धालुओं को चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) की यात्रा करने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल वनाना है, ताकि इच्छुक व्यकित घर बैठे ही पोर्टल पर जाकर चार धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सके|

Char Dham Yatra 2024

Important Guidelines & Rules for Char Dham Yatra Registration

  • सबसे पहले, सभी तीर्थयात्रियों को इस यात्रा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए क्योंकि यात्रा में काफी मात्रा में पैदल और ट्रेकिंग शामिल होगी, और पहाड़ी की चोटी पर ऑक्सीजन का स्तर कम होगा।
  • इस यात्रा पर जाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • इस यात्रा में आपको ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सामना करना पड़ेगा, इसलिए तीर्थयात्रियों को मौसम और ऊंचाई में बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।
  • अपनी पैकिंग सावधानी से करें और यात्रा के लिए गर्म कपड़े, रेन कोट और अन्य आवश्यक सामान पैक करना न भूलें|
  • इसके अलावा, चारधाम तीर्थस्थलों पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक नकारात्मक RT-PCR परीक्षण रिपोर्ट को भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा|
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही यात्री चार धाम की यात्रा के साथ-साथ उत्तराखंड में कहीं भी घूम सकेंगे।
  • उत्तराखंड की सीमा नारसन में आशा रोड़ी श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके अलावा ऋषिकेश और अलग-अलग यात्रा मार्गो पर भी पंजीकरण केंद्रों की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • लाभार्थीयों दवारा रजिस्ट्रेशन निर्धारित तिथि से पहले किए जाने चाहिए|
  • भीड़भाड़ से बचने के लिए सरकार द्वारा यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया है।

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक जानकारी 

  • 6 महीने के लंबे शीतकालीन अवकाश के बाद उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को शुरू किया जा रहा है|
  • भारत में हिंदुओं के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से चार धाम यात्रा उत्तराखंड के पहाड़ों में चार पवित्र स्थल पर होती है। यह पवित्र यात्रा उत्तरकाशी में यमुनोत्री से आरंभ होगी और उसी जिले में गंगोत्री तक जाएगी| यात्रा का तीसरा गंतव्य रुद्रप्रयाग  जिले में केदारनाथ मंदिर है और अंतिम गंतव्य चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम पर जाकर पूरा होता है|
  • चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मई से लेकर 09 नबम्वर 2024 तक की जाएगी |
  • रजिस्ट्रेशन की बात करे तो – पहले चरण में चार धाम यात्रा करने के लिए हर रोज केदारनाथ में 9000 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे और बद्रीनाथ में 10,000 रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। 
  • चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालु व्हाट्सएप की मदद से भी पंजीकरण करा सकेंगे|
  • इसकेअलावा ऑनलाइन वेबसाइट और व्हाट्सएप माध्यम के अलावा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जहां पर संपर्क कर चारधाम यात्रा के लिए जानकारी प्राप्त की जा सकती है|
  • केदारनाथ से यमुनोत्री धाम की पैदल मार्ग पर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर 1 किलोमीटर पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। इन शिविरों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की जाएगी।
  • इन शिविरों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को यात्रा के दौरान तैनात किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं का समय पर उपचार किया जा सके|

Char Dham Yatra Online Registration

Char Dham Yatra Online

  • उसके बाद आपको Register / Login के बटन पे किलक करना होगा|
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|
  • इस पेज मे आपको 02 ऑपशन मिलेंगे| (register or login)

Char Dham Yatra Online registration

  • अगर आप पहली वार इस पेज मे आए हो तो आपको Register Yourself Here for Chard ham and Hemkund मे जाकर दी गई डिटेल्स भरनी होगी|
  • इसके बाद आपको Sign up के बटन पे किलक कर देना होगा|
  • आप आप पहले से रजिस्टड हो तो आपको Login to Your Account वाले सेकशन मे जाना होगा|
  • उसके बाद आपको Mobile Number/ Password/ Capcha Code दर्ज करने Sign In कर देना है|
  • इस तरह आपके दवारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी|

Char Dham Registration e-Pass Download

  • जबभक्त चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसलिए उन सभी को पंजीकरण पत्र डाउनलोड करने की आवश्यकता है जो अनिवार्य और बहुत महत्वपूर्ण है।
  • ऐसे मे ई-पास डाउनलोड करने के लिए आपको चार धाम यात्रा पोर्टल के डैशबोर्ड पर जाना होगा।
  • डैशबोर्ड पर, आपको डाउनलोड ई-पास/सर्टिफिकेट का चयन करना होगा।
  • उसके बाद, आपको Download PDF पर क्लिक करना है|
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पे किलक करोगे तो आपको सत्यापन के लिए उल्लिखित सभी महत्वपूर्ण विवरण और क्यूआर कोड मिल जाएंगे|

Yatri Darshan Certificate Download

Char Dham

  • अब आपको Yatri Darshan Certificate के बटन पे किलक करना है|
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा|

Char Dham yatra

  • इस पेज मे आपको Registration Number/ Mobile Number/ Capcha Code दर्ज करना होगा|
  • उसके बाद आपको Submit के बटन पे किलक कर देना है|
  • जैसे ही आप Submit के बटन पे किलक करोगे तो सवंधित जानकारी आपके कंपयूटर स्क्रीन पे आ जाएगी|

Char Dham Yatra – Important Downloads

चार धाम की यात्रा के लिए पात्रता

  • आवेदक को देश का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • सभी वर्ग के नागरिक इस यात्रा का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे|
  • आवेदक शारिरिक रूप से फिट होना चाहिए|
  • जो यात्री यात्रा के लिए जा रहा है, उसके पास यात्रा का जरूरी समान होना चाहिए|

Char Dham Yatra के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. स्थायी प्रमाण पत्र
  3. मेडिकल प्रमाण पत्र
  4. मोबाइल नम्वर
  5. पासपोर्ट साइज फ़ोटो

Char Dham Yatra – Helpline Number

  • जो आवेदक चार धाम के सबंध मे हेल्पलाइन नंबर प्राप्त करना चाहते हैं तो वे दिए गए नंबर पे संपर्क कर सकते हैं – 1364 | 0135 3520100

Bageshwar Dham Token Booking

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवार सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|