|| HP Parvat Dhara Yojana | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री पर्वत धारा योजना | Parvat Dhara Scheme Registration || हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा राज्य के वन क्षेत्रो में जल स्तर को वढावा देने के लिए पर्वत धारा योजना को लागु किया गया है| जिसके माध्यम से वन क्षेत्रों में जल स्रोतों का संवर्धन करके जल की कमी को दूर किया जाएगा, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पडे| कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और क्या है ये योजना| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा| तो आइए जानते हैं – पर्वत धारा योजना के वारे मे|
पर्वत धारा योजना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी दवारा राज्य मे जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पर्वत धारा योजना की शुरुआत की गई है| जिसके अंतर्गत जल और मिट्टी दोनों को संरक्षित किया जा सकेगा और राज्य में लंबे समय तक जल की आपूर्ति की जाएगी। जिससे जल स्रोतों के विलुप्त हो रहे जीर्णोद्धार और ढलानदार खेतों में सिंचाई के लिए छोटे-बड़े जल संचायन ढांचों का निर्माण करके वनों में जल की कमी को दूर किया जाएगा| ये योजना राज्य के 10 वन मंडलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाई जाएगी। जिसके लिए 110 छोटे छोटे तालाब, विभिन्न प्रकार के 600 चेक डैम व चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस अलावा राज्य में पौधरोपण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
योजना के मुख्य पहलु
पर्वत धारा योजना राज्य के भूजल स्तर में सुधार और जल का संरक्षण करने के लिए की शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश में ढलानदार क्षेत्रों में सिंचाई के लिए जल संग्रहण का निर्माण कार्य किया जाएगा। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में वन क्षेत्र ज्यादा है। जहां पर सिंचाई के लिए अधिकतम पानी की आवश्यकता रहती है। इस कमी को पूरा करने के लिए वन क्षेत्रों में जल स्रोतों का संवर्धन करके जल की कमी को दूर किया जाएगा।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम | पर्वत धारा योजना |
किसके दवारा शुरू की गई | हिमाचल प्रदेश सरकार दवारा |
विभाग | वन विभाग |
प्रदान की जाने वाली सहायता | राज्य के वन क्षेत्रो में जल स्तर को बढ़ाना |
योजना के तहत शामिल मंडल | 10 मंडल |
आधिकारिक वेबसाइट | himachalpr.gov.in |
पर्वत धारा योजना योजना का उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संवर्धन करके भूजल स्तर में वृद्धि लाना है|
हिमाचल प्रदेश विधवा पुनर्विवाह योजना
HP पर्वत धारा योजना योजना का कुल बजट
इस योजना के लिए सरकार दवारा 2 करोड़ 76 लाख रुपए का खर्च किया जाएगा। जिसके आधार पर ही योजना के अंतर्गत काम किया जाएगा|
पर्वत धारा योजना का क्रियान्वयन
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना की निगरानी जल शक्ति विभाग की देख रेख मे होगी। साथ ही वन विभाग भी इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएगा क्योंकि प्रदेश में लगभग दो तिहाई भूभाग में वन है और 27% भूभाग हरित आवरण से ढका हुआ है।
हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना के तहत शामिल वन मंडल
ये योजना राज्य के 10 मंडलों में लागू की गई है। जिनका विवरण इस प्रकार है –
- बिलासपुर
- हमीरपुर
- पार्वती
- नाचन
- राजगढ़
- नालागढ़
- ठियोग
- नूरपुर
- जोगिंद्रनगर
- डलहौज़ी
हिमाचल प्रदेश स्वावलंबन योजना
मुख्यमंत्री पर्वत धारा योजना के लाभ व विशेषताऐं
- इस योजना के तहत राज्य के जल स्रोतों का संग्रहण, प्रबंधन एवं संरक्षण किया जाएगा।
- इसकेअलावा राज्य में पौधारोपण भी उपलब्ध करवाए जाएंगे|
- इस योजना का लाभ प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, जोगिंद्रनगर, नाचन, पार्वती, नूरपुर, राजगढ़, नालागढ़, योग एवं इलहोजी वन मंडलों को मिलेगा।
- इन वन मंडलों में इस योजना के जरिए 110 छोटे छोटे तालाब, विभिन्न प्रकार के 600 चेक डैम व चेक वॉल और 12000 कन्टूर ट्रैंच का निर्माण कार्य किया जाएगा।
- जल और मिट्टी दोनों को संरक्षित किया जा जाएगा और राज्य में लंबे समय तक जल की आपूर्ति की जा सकेगी।
- इस योजना के जरिए विलुप्त हो रहे जल स्रोतों के जीर्णोद्धार और ढलानदार खेतों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु छोटे-बड़े जल संचायन ढांचों का निर्माण कार्य किया जाएगा। निर्माण करने के साथ-साथ उनका रखरखाव भी किया जाएगा।
पर्वत धारा योजना में जल स्तर को कैसे बढ़ाया जाएगा
सरकार द्वारा इस योजना के तहत जल स्तर को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े तालाबों, चैक डैम व चेक वॉल आदि का निर्माण किया जाएगा। ताकि भूमि में जल को अधिक समय तक रोकने मे मदद मिल सके। ऐसा करने से मुद्रा एवं जल संसाधनों के कामों में सुधार आएगा और जल स्तर में बढ़ोतरी होने पर स्थानीय लोगों को खेती में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।
आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमेट और लाइक जरूर करे|
Last Updated on November 18, 2022 by Abinash