पंजाब एमसेवा मोबाइल एप | पूरी जानकारी | कैसे करें डाउनलोड

पंजाब एमसेवा मोबाइल एप | Punjab M-Seva Mobile App

 

पंजाब सरकार दवारा राज्य की जनता को सभी नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब एमसेवा मोबाइल एप जारी किया गया है। इस एप के दवारा नागरिकों को सभी सरकारी विभागों की सेवाएं स्मार्ट फ़ोन पर एक बटन दबा कर उपलब्ध होंगी। इस एप के दवारा सभी विभागों की विभिन्न एप का प्रयोग करने की बजाय अब एक ही मोबाइल एप के साथ सभी सरकारी सेवाएं आसानी से बिना किसी मुश्किल से प्राप्त हो जाएगी। इस एप से लोग अपने निजी दस्तावेज़ एमसेवा मोबाइल के जरिये अपने डिजीलौकर में सेव करके रख सकते हैं । यह एप राज्य के निवासियों को उनके ऐनड्रोड और IOS स्मार्ट फोनों पर उपलब्ध हगी| मोबाइल एप के ज़रिये स्कूल शिक्षा, सेहत व परिवार कल्याण, राजस्व, ग्रामीण विकास व पंचायत, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरन और अल्पसंख्यक, पंजाब राज्य मंडीकरण बोर्ड, पंजाब पुलिस, पंजाब शहरी योजना और विकास अथॉरिटी समेत विभिन्न विभागों की सेवाएं हासिल होगीं। यह मोबाइल एप्लीकेशन मंच ऐंटरप्राईजज़ आर्किटेक्चर पर आधारित है। जहां पे इस एप का इस्तेमाल करने वाले नागरिक से संबंधित सेवा की अदा की जाने वाली राशि का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद सेवा के स्टेटस का ट्रैक भी एमसेवा या सेवा केंद्र के द्वारा ही किया जाएगा। इसके अलावा इस एप के द्वारा नज़दीकी सरकारी संस्थाओं, अपने सम्बन्धित गाँव /कस्बे के विकास कामों की स्थिति और सरकारी संदेश भी प्राप्त किए जाएगें। इस ऐप के माध्यम से अव राज्य के नागरिको को अपने फोन से अलग-अलग एप को डॉउनलोड नहीं करना पडेगा और मोवाइल पर भी ज्यादा लोड नहीं पडेगा। मोबाइल के हेंग होने का खतरा भी कम हो जाएगा।  

 

M seva

उद्देश्य | An Objective

पंजाब एमसेवा मोबाइल एप जारी करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सभी सरकारी विभागों की सेवाएं मोबाइल फ़ोन पर उपलब्ध करवाना है।

लाभ | Benefits

  • एमसेवा मोबाइल एप पंजाब के नागरिकों के लिए शुरु की गई है।
  • ये सुविधा एंड्राएड या स्मार्ट फोन पर उपलव्ध होगी।
  • इस एप के माध्यम से नागरिकों को सभी सरकारी विभागों की सेवाएं उपलव्ध होगी।
  • इस एप से दूसरी सरकारी विभागों की सेवाओं के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन डॉउनलोड नहीं करनी पडेगी।
  • इस एप के दवारा संबंधित सेवा की अदा की जाने वाली राशि का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
  • इस एप से लोग अपने निजी दस्तावेज़ को भी सेव करके रख सकते हैं।
  • सभी प्रकार की जानकारी एक ही एप से मिल जाएगी।
  • इस एप का इस्तेमाल करना काफी आसान है, जिसे आम आदमी आसानी से चला सकता है।
  • इस एप के जरिए अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेगें।
  • इस एप से नागरिक के समय की वचत होगी।
  • कम डाटा होने से अब मोबाइल फोन हेंग नहीं होगा।

पंजाब एमसेवा मोबाइल एप का इस्तेमाल कैसे करें | How to use Punjab mSeva mobile app

  • एमसेवा मोबाइल एप का इस्तेमाल करने के लिए आवेदक सवसे पहले मोबाइल प्ले स्टोर में जाएं।
  • अब आवेदक को प्ले स्टोर के सर्च वॉक्स में टाइप करना है – Punjab M-Seva Mobile App 

  • अब आपको Install बटन पे किल्क करना है।
  • उसके बाद आपको Continue बटन पे किल्क करना है।
  • उसके बाद आपको E-mail ID / Password भरना है।
  • अब आपको Download बटन पे किल्क करना है।
  • Download होने के बाद आपको इस एप को ओपन करना है।
  • अब आपको आपके रजिस्टड मोबाइल नम्वर पे OTP आएगा। OTP भरने के बाद आप अगले स्टेप में जाएं।
  • अब आपको दी गई सारी जानकारी भरनी है।
  • अब आप प्रोफाइल में जाएं और फोटो अपलोड करें।
  • इस तरह आपके दवारा इस एप के लिए सारी डिटेल्स भर दी जाएगी।
  • अब आप जिस बिभाग की सेवा लेना चाहते हैं, आपको उस विकल्प का चुनाव करना है।
  • उसके बाद बिभाग की सेवा लेने के बाद आपको वताई गई फीस का भुगतान करना होगा।
  • इस तरह आप इस एप के दवारा सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आशा करता हूं आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल जाएगी। आर्टीकल अच्छा लगे तो कोमेंट और लाइक जरुर करें।