UP Ration Card Correction | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड संशोधन ऑनलाइन प्रक्रिया

UP Ration Card Correction | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड संशोधन ऑनलाइन प्रक्रिया : राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है| इसका उपयोग राशन लेने से लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। राशन कार्ड का लाभ आवेदक तभी उठा सकता है, जब उसके राशन कार्ड मे कोई गलती न हो| अगर आपके राशन कार्ड मे कोई त्रुटि है, जैसे कि आपका नाम, डेट ऑफ वर्थ या स्पेलिंग कोई मिसटेक है, तो आप उसमे ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए सुधार कर सकते हैं| तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश राशन कार्ड मे संशोधन व सुधार कैसे करे| ये सारी जानकारी लेने के लिए आपको ये आर्टीकल अंत तक पढना होगा|   UP Ration Card Correction

UP Ration Card Correction

उत्तर प्रदेश के नागरिक सरकारी योजनाओं से लेकर अन्य सेवाओं का लाभ राशन कार्ड के जरिए प्राप्त करते हैं| ऐसे मे प्रदेश के सभी नागरिको को राशन कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है| आपको वता दें कि आवेदक राशन कार्ड के जरिए सेवाओं का लाभ तभी उठा सकता है, जब उसकी सारी डिटेल राशन कार्ड मे सही हो| जैसे कि- उसके नाम के स्पेलिंग| अगर लाभार्थी के राशन कार्ड मे कोई गलती है, तो उसे राशन की दुकानों से न तो राशन मिलेगा और न ही सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा| तो इसके लिए जरूरी है कि आवेदक के राशन कार्ड मे कोई गलती है, तो उसे वे जितना जल्दी हो सके ठीक करवा ले| इसके लिए आवेदक को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नही काटने पडेंगे| लाभार्थी ऑनलाइन व ऑफ़लाइन मोड के जरिए राशन कार्ड मे हुई गलती को सही करवा सकता है|

UP Ration Card Correction का अवलोकन

आर्टीकल का नामउत्तर प्रदेश राशन कार्ड सुधार प्रक्रिया
विभागखाद्य आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य के नागरिक 
प्रदान की जाने वाली सहायताराशन कार्ड मे हुई गलती को सही करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइटfcs.up.gov.in

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड को सही करने का उद्देश्य

राज्य के उन नागरिको के राशन कार्ड मे सुधार करना है, जिनके राशन कार्ड मे किसी प्रकार की गलती है|

राशन कार्ड संशोधन के लिए पात्रता

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • वे नागरिक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, जिनके राशन कार्ड मे नाम या कोई भी गलती है|

UP राशन कार्ड में संशोधन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या “ख”
  • अगर किसी व्यक्ति का नाम जोड़ना है तो उस व्यक्ति के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • जोभी जानकारी गलत है उससे संबंधित सरकारी प्रमाण पत्र
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पत्र व्यवहार का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

https://fcs.up.gov.in

UP राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए ऑफ़लाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए अपने ब्लॉक के RTPS कार्यालय में जाना होगा। 
  • उसके बाद आपको वहाँ से करेक्शन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फिर आपको इस फॉर्म मे पूछी गई आवश्यक जानकारी को सही सही दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को भी अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म वहाँ पे जमा करवा देना है, जहाँ से आपने फॉर्म प्राप्त किया था|
  • उसके बाद कार्यालय द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा| फिर आपके राशन में संशोधन किया जाएगा।
  • UP राशन कार्ड करेक्शन फॉर्म भरकर जमा करने के बाद 15 से 30 दिनों के भीतर आपके राशन कार्ड में सुधार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें  – Yuva Nidhi Yojana

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया

  • UP राशन कार्ड करेक्शन को ऑनलाइन करवाने के लिए सबसे पहले आवेदक को अपने सभी दस्तावेजों को साथ लेकर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा। 
  • अबआपको जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के साथ राशन कार्ड में बदलाव करने हेतु जानकारी देनी होगी।
  • जानकारीदेने के बाद आपको- आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी जन सेवा केंद्र के कर्मचारी के पास जमा करवा देनी है|
  • आवश्यकदस्तावेज जमा करने के बाद जन सेवा केंद्र कर्मचारी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपके राशन कार्ड में संशोधन कर दिया जाएगा|
  • जन सेवा केंद्र के कर्मचारी अधिकारिक वेबसाइट पर आपके दस्तावेजों को अपलोड करेंगे|
  • उसके बाद आपको राशन कार्ड में किए गए संशोधन की रसीद दी जाएगी| जिसे आपको संभाल कर रखना होगा|
  • इस प्रक्रिया के बाद मात्र 15 से 20 दिनों के भीतर आपके राशन कार्ड में सुधार हो जाएगा।

आशा करता हूँ आपको इस आर्टीकल के दवारा सारी जानकारी मिल गई होगी| आर्टीकल अच्छा लगे तो कॉमएट और लाइक जरूर करे|